फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस

Wed, 06 Aug 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक मंगलवार को लाल डिग्गी चौराहा स्थित एक होटल में हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। जिला पदाधिकारियों व ब्लॉक अध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा की गई और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कांग्रेस की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। पीसीसी सदस्य हौसिला भीम ने कहा कि सभी पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी ही संगठन को मजबूत बनाएगी। आगामी पंचायत चुनाव पर चर्चा हुई। संचालन उपाध्यक्ष जनार्दन शुक्ला ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर निकलेश सरोज, स्वेच्छा सिंह, अनवर अंसारी, पवन मिश्रा, प्रेमलता निषाद, विजयपाल गौतम, अतीउल्ला अंसारी, रमेश चौधरी व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें