सुल्तानपुर। नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए युवा नेता वरुण मिश्र पर भरोसा जताया है। वरुण वर्तमान में युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हैं। इससे पहले वह एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष और प्रदेश सचिव भी रह चुके हैं। युवाओं में अच्छी पकड़ के चलते उन्हें टिकट दिया गया है। वह सप्ताह भर से लगातार जनसंपर्क कर के लोगों को साधने में भी जुटे हुए हैं।