फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डीएपी संकट और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Thu, 23 Jul 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठकर नारेबाजी करते कांग्रेसी कार्यकर्ता।-स्रोत पार्टी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। खरीफ सीजन में डीएपी खाद की किल्लत, स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिलों के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करने के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर किसानों और उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने आरोप लगाया कि धान की रोपाई के समय किसान डीएपी खाद के लिए समितियों पर लंबी कतारों में लगने को मजबूर हैं, जबकि पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं है। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिल लगातार बढ़ रहे हैं। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कांग्रेस ने किसानों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध कराने, स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर बहाल करने तथा बिजली बिलों में राहत देने की मांग की। पूर्व राष्ट्रीय मीडिया कोआर्डिनेटर राजेश तिवारी ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर कांग्रेस व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी। प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता लाल पद्माकर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुब्रत सिंह सनी,ओम प्रकाश दूबे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें