फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में कांग्रेस नेता समेत तीन की मौत

Sat, 27 Feb 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गापुर-अमेठी मार्ग पर घोरहा गांव के पास एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। ग्रामीणों ने वाहन में फंसे कांग्रेस नेता समेत छह लोगों को किसी तरह से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने कांग्रेस नेता समेत दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो लोगों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद जिला अस्पताल में कांग्रेस, भाजपा और सपा नेताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अमेठी की पूर्व विधायक अमीता सिंह के आवास पर शनिवार को एक बैठक थी। इसमें भाग लेने के लिए कांग्रेस के भादर ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह (60), हरिशंकर सिंह (42), आशुतोष सिंह (28), शिव प्रताप सिंह (45) व गृह प्रकाश सिंह (46) (सभी भादर निवासी), अशोक सिंह हिटलर (52) निवासी घोरहा थाना पीपरपुर स्कार्पियो पर बैठकर अमेठी के लिए निकले थे।

तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे स्कार्पियो घोरहा गांव के पास पहुंची थी कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। चीख-पुकार के बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और वाहन में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। घायलों को ग्रामीणों ने सीएचसी भादर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने कांग्रेस नेता ओमप्रकाश सिंह और हरिशंकर सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने अशोक कुमार सिंह हिटलर को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। गृह प्रकाश सिंह को परिवारीजन सीएचसी से ही लेकर ट्रॉमा सेंटर चले गए। रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना पाते ही जिला अस्पताल में कांग्रेस, भाजपा और सपा के नेताओं का जमावड़ा लग गया। पूर्व विधायक अमीता सिंह जिला अस्पताल पहुंची और चिकित्सकों से पूछताछ की। भाजपा नेता अनंत विक्रम सिंह भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें