मीडिया से बातचीत करते डॉ दिनेश शर्मा
सुल्तानपुर। पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने विधानसभा उपचुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो डर कर भाग गई है। कांग्रेस ने चुनाव के पहले ही रण छोड़ दिया और सपा को प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। मैं समझता हूं कि ये चुनाव एकपक्षीय होगा। समाजवादी पार्टी की कोई सीट नहीं आएगी। वह बृहस्पतिवार को अलीगंज के पूरे लेदई गांव में भागवत कथा सुनने आए थे। वहीं, जिले के पयागीपुर चौराहे के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व डिप्टी सीएम का स्वागत किया।