फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चेयरमैन के लिए कांग्रेस, बसपा व आप प्रत्याशी ने खरीदा पर्चा

Tue, 18 Apr 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में पर्चे की खरीदारी करते प्रत्याशी। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। निकाय चुनाव के नाम निर्देशन के पहले दिन सोमवार को नगर पालिका समेत नगर पंचायतों में चेयरमैन पद के लिए कांग्रेस, बसपा समेत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा। अध्यक्ष पद के 32 व सभासद पद के 251 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नपा सभासद पद के लिए एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया। अधिकारियों ने नामांकन स्थलों का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को परखा। संबंधित को शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन




नगर पालिका परिषद के लिए कलेक्ट्रेट में सोमवार को शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए तीन नाम निर्देशन पत्र बिके। नगर पालिका के लिए घोषित आम आदमी पार्टी प्रत्याशी डॉ. संदीप शुक्ल व दो निर्दलियों ने नामांकन पत्र खरीदे। नगर पालिका के वार्ड संख्या 20 से सुनैना सिंह ने नाम निर्देशन किया। विभिन्न वार्डों से सभासद के लिए 111 पर्चे खरीदे गए। उप जिला मजिस्ट्रेट/निर्वाचन अधिकारी विदुषी सिंह ने बताया कि पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं दाखिल किया।






लंभुआ तहसील में लंभुआ नगर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र खरीदने वालों की भीड़ रही। सुबह 11 बजे से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में लंभुआ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अनिल बरनवाल समेत निर्दलियों ने पर्चे खरीदे। अध्यक्ष पद के 20 व सदस्य पद के लिए 86 पर्चे बिके।
विज्ञापन






लंभुआ तहसील में चल रही कोइरीपुर नगर पंचायत की नामांकन प्रक्रिया में पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए तीन पर्चे खरीदे गए। कांग्रेस प्रत्याशी नसरीन, बसपा प्रत्याशी रुबीना बानो व एक अन्य ने नाम निर्देशन पत्र लिया। सभासद के लिए 29 पर्चे खरीदे गए।





कादीपुर में सोमवार को हुई नगर पंचायत कादीपुर की नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद का कोई नामांकन पत्र नहीं बिका। नगर पंचायत में विभिन्न वार्डों के लिए आठ नामांकन पत्र खरीदे गए। पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही।




कादीपुर तहसील में दोस्तपुर नगर पंचायत की चल रही नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए तीन नाम निर्देशन पत्र लिए गए। तीनों पत्र निर्दलियों ने खरीले। नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों के लिए 17 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। हालांकि अध्यक्ष पद का पर्चा खरीदने वालों में कोई दलीय उम्मीदवार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें