कूरेभार। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित स्थानीय कस्बे में शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे जाम लग गया। मानिकपुर मोड़ से सब्जी मंडी तक करीब 800 मीटर की दूरी में वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों की संख्या बढ़ने से चौराहे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। अयोध्या से प्रयागराज जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
हलियापुर रोड से कस्बे की ओर आने वाले वाहनों को भी चौराहा पार करने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। जाम के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को लगाया गया। कूरेभार थाने के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों के प्रयास से करीब एक घंटे बाद जाम खुलवा दिया गया। (संवाद)