फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘समाजवादी व्यवस्था से दूर होगा आम आदमी का दर्द’

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आम आदमी का दुख दर्द समाजवादी व्यवस्था से ही दूर होगा। समाज के अंतिम आदमी के दुख-दर्द को समझने के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया के सिद्धांतों को आत्मसात करने की जरूरत है। ये बातें सोमवार को सपा कार्यालय पर आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया के पुण्यतिथि कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव ने कहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सपा नेताओं ने बस अड्डे पर स्थित लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विधायक अनूप संडा ने कार्यकर्ताओं को लोहिया के आदर्शों पर चलने की सलाह दी। सपा जिला महासचिव सलाहुद्दीन अहमद ने कहा कि डॉ. लोहिया के सिद्धांतों पर समाजवादी पार्टी चलने का काम करेगी और संकल्प दिवस के रूप में प्रेरणा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें