फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से जिले में बंद हो जाएंगी 344 कांबिनेशन दवाएं

Thu, 17 Mar 2016 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने शनिवार से कांबिनेशन दवाओ को प्रतिबंध करने का फरमान जारी किया है। इस आदेश के बाद दवा व्यवसायी 344 कांबिनेशन दवाएं नहीं बेच सकेंगे। चिकित्सक भी मर्ज के हिसाब से ही मरीजों को दवा देंगे। सरकार का आदेश मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है।
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर ओेपी यादव ने जिले में करीब एक हजार मेडिकल स्टोर संचालकों को कांबिनेशन दवाओं की बिक्री न करने का फरमान जारी किया है। अचानक कांबिनेशन दवाओं की बिक्री पर रोक लगने से मेडिकल स्टोर  संचालक असमंजस में हैं। जबकि कुछ मेडिकल स्टोर संचालकों को कांबिनेशन दवाएं बंद होने की जानकारी नहीं है।


सरकार की ओर से कांबिनेशन वाली 344 दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा है। अमूमन सर्दी, बुखार, खांसी जैसे सामान्य रोगों की अधिकतर दवाएं कांबिनेशन वाली होती है। सरकार के फरमान  को ड्रग इंस्पेक्टर ओपी यादव ने बृहस्पतिवार तक प्रत्येक मेडिकल स्टोर संचालकों तक पहुंचा दिया है। मेडिकल स्टोर संचालक विकास यादव और मनोज गुप्ता बताते हैं कि कांबिनेशन दवा की बिक्री पर प्रतिबंध लगने से  मरीजों पर भार बढ़ेगा।
विज्ञापन


कांबिनेशन में एक ही दवा से मरीज का काम चल जाता था। फिलहाल चिकित्सक जो दवाएं लिखेंगे वे वही दवा रखेंगे। मुकेश कुमार और लेखराज बताते हैं कि उन्हें अभी तक कांबिनेशन दवाओं की बिक्री पर रोक की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें