फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने घेरा कलेक्ट्रेट

Thu, 22 Dec 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला/सुल्तानपुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट का घेराव करते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शासन से दी जाने वाली सुविधाओं के पात्रों तक पहुंचने में व्याप्त भ्रष्टाचार से परेशान किसान बुधवार को प्रदर्शन पर उतर आए। गुस्साए काश्तकारों ने दोपहर बाद कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन करने के साथ सीडीओ को चार सूत्री ज्ञापन दिया। उन्होंने मांगें जल्द पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


प्रदेश व केंद्र सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से किए जा रहे भ्रष्टाचार से परेशान काश्तकार किसान नेता रीता सिंह की अगुवाई में सड़क पर उतर आए।

किसानों ने कलेक्ट्रेट का घेराव व प्रदर्शन करने के बाद सीडीओ ओम प्रकाश को चार सूत्री ज्ञापन दिया। जिसमें काश्तकारों ने आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने, ग्राम सभा फतेपुर मवइया गांव का कोटा बिना जांच बहाल करने वाले अधिकारी के खिलाफ करवाई करने तथा कोटा सस्पेंड करने, प्रसाधन का पैसा खाते में भेजने और बैंकों की ओर से उसे तत्काल निकालने का आदेश देने सहित कई मांगें पूरी करवाने की बात कही। उन्होंने मांगें जल्द पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने का अल्टीमेटम दिया है। इस मौके पर किसमतुन निशा, ऊषा, रामलखन, नसरीन, आशा, केवल, धनपता, सरोजा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें