फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली, संग्रह सेवक निलंबित

Wed, 24 Jun 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। तहसील में तैनात संग्रह सेवक ने नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से धनराशि ली। शिकायत के बाद बुधवार को एसडीएम ने आरोपी को निलंबित कर दिया। उपजिलाधिकारी प्रीति जैन ने बताया कि संग्रह सेवक अनिरुद्ध उपाध्याय पर तहसील व अन्य विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर कई लोगों से अपने बैंक खाते में रकम मंगाने का आरोप है।
विज्ञापन

पीड़ित दिलीप तिवारी की शिकायत पर मामले की जांच कराई गई। आरोपी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया था। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर बुधवार को कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें