फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछुआ हवा के झोंकों ने बढ़ाई सर्दी

Tue, 21 Nov 2017 10:31 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
मौसम हुआ सर्द - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को मौसम के बदले मिजाज से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। पछुआ हवा के झोंकों से सर्दी बढ़ गई है। सुबह के समय ठंड तेज होने के बाद दिन में धूप से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने बुधवार को आसमान साफ रहने और तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन



मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम के बदले रुख से सुबह के समय लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। तेज पछुआ हवा चलने से सर्दी बढ़ गई। ठंड से बचाव के लिए लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।

दोपहर के समय तेज धूप होने से लोगों को ठंड से राहत मिल गई। शाम के समय एक बार फिर ठंड होने लगी। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को आसमान साफ रहेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें