फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू से बचाएगा ठंडा पानी...

Wed, 20 Apr 2016 10:37 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
तपिश से राहत नहीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में हो रही भीषण गर्मी से बुधवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर बाद आसमान में धुंध छाने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली लेकिन कुछ देर बाद फिर तपिश ने झुलसा दिया। हर कोई ठंडे पानी को ओर भागता नजर आया।
विज्ञापन


मौसम  विभाग ने बृहस्पतिवार को भी गर्मी से राहत नहीं मिलने और तापमान में वृद्घि का अनुमान लगाया है। नरेंद्रदेव कृषि  विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह नागा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 41.0  डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 42.5  डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो  सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस  अधिक रहा।

न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री  सेल्सियस से  बढ़कर 24.0 डिग्री  सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, इसमें सामान्य  से 5.0  डिग्री सेल्सियस की  वृद्घि दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें