फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बुजुर्गों व बच्चों को सताने लगी ठंड

Sun, 16 Nov 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धम्मौर में मरीज देखते ​​चिकित्सक
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर बच्चों व बुजुर्गों पर दिखाई दे रहा है। रविवार को 47 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे जन आरोग्य मेले में खांसी-जुकाम, सर्दी, वायरल बुखार और सांस संबंधी समस्या से जूझते लोग अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने उनका परीक्षण करके इलाज किया। इलाज के लिए 66 चिकित्सक व 291 पैरामेडिकल स्टाफ लगाए गए थे। मेले में 956 पुरुषों, 981 महिलाओं व 213 बच्चों का इलाज हुआ। 35 लोगाें का गोल्डन कार्ड बनाया गया।
केस-1
बुखार के साथ शुगर, बीपी के बढ़े मरीज
समय- 12:30 बजे
स्थान- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसौना
भदैंया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसौना में लगे आरोग्य मेले में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राम कुमार गुप्ता ने आए मरीजों का इलाज किया। बुखार के अलावा मधुमेह व रक्तचाप के मरीज अधिक आए। 21 मरीजों की जांच कराई गई। 50 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। बेलसौना से आए राम हित ने बताया कि शाम होते खांसी आने लगती है। दो दिन से बुखार है। यहां पर दिखाने के बाद जांच कराई और दवा मिली है। कजियापुर की रामकली ने बताया कि दो दिनों से घबराहट महसूस हो रही है। डॉक्टर ने जांच किया तो ब्लडप्रेशर बढ़ा मिला।
विज्ञापन

केस-2

बुखार के मरीजों की हुई जांच
समय- 1:30 बजे

स्थान- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छीतेपट्टी

दोस्तपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छीतेपट्टी में लगे मेले में आए बुखार के मरीजों की जांच कराई गई। 50 मरीजों का इलाज किया गया। डॉ. देव नारायण निषाद ने आए मरीजों को दवाएं दी। खालिसपुर दुर्गा गांव की गायत्री बुखार से पीड़ित रहीं। रक्त की जांच कर दवाएं दी गईं। मुस्तफाबाद कला की सलमा बानो सांस से पीड़ित रहीं।
केस-3

दवा के साथ एहतियात बरतने की सलाह
समय- 1:45 बजे

स्थान- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धम्मौर
धम्मौर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. प्रदीप कुमार की मौजूदगी में स्वास्थ्य मेला लगा। मेले में 1.45 बजे तक 32 मरीजों का पंजीकरण किया गया था। इलाज कराने आए धम्मौर गांव निवासी शिवम व समनाभार निवासी नंदिनी ने बताया कि बुखार के साथ शरीर में दर्द व खांसी की समस्या है। निजी चिकित्सक से इलाज कराने के बाद भी आराम नहीं है। यहां पर डॉक्टर ने जांच कर दवाएं दी। आए मरीजों को बदलते मौसम में खानपान पर ध्यान देने व एहतियात बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें