फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: यात्री का बैग चुराने वाला कोच अटेंडेंट गिरफ्तार

Wed, 13 Dec 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। महाकाल एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रा कर महिला का बैग चोरी करने वाले कोच अटेंडेंट को जीआरपी टीम ने बुधवार को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन व नकदी बरामद की। जीआरपी प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि गाड़ी संख्या 20414 महाकाल एक्सप्रेस के एसी कोच से यात्रा के दौरान तीन महीने पहले सिविल लाइन की गिरीश कुमारी जायसवाल का बैग चोरी हो गया था।
विज्ञापन


उन्होंने कोच अटेंडेंट भैरोपुर थाना कूरेभार के धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जीआरपी टीम ने बुधवार को प्लेटफार्म एक से आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन व नकदी बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। जीआरपी टीम में एसआई सिद्धार्थ सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार व अरविंद यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें