सुल्तानपुर। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी व अन्य आरोपियों के खिलाफ चल रहे मामले में शनिवार को आरोपी लल्लू प्रसाद सोनी की जमानत अर्जी पर एडीजे द्वितीय राकेश पांडेय की अदालत में बहस हुई। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपी की जमानत अर्जी सशर्त मंजूर कर ली है।
कोतवाली अमेठी के कस्बा निवासी घनश्याम सोनी ने तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी और रायपुर फुलवारी टाउन एरिया निवासी आरोपी लल्लू प्रसाद सोनी, लालजी सोनी व पुजारी लाल सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। इस मामले की सुनवाई एफटीसी जज भव्या श्रीवास्तव की अदालत में चल रही है। संवाद