फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सीएमएस ने छह डाॅक्टरों का वेतन रोक मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 09 Jun 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुलतानपुर। सीएमएस ने बिरसिंहपुर स्थित संयुक्त चिकित्सालय के छह डाॅक्टरों के बिना सूचना नदारद रहने पर एक दिन का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के बिरसिंहपुर स्थित अस्पताल में छह जून को सिर्फ एक डॉक्टर की मौजूदगी थी। अन्य डाॅक्टर अस्पताल में मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिरसिंहपुर अस्पताल में 13 डाॅक्टरों की तैनाती शासन स्तर से 28 मार्च को हुई थी। इनमें से आठ डाॅक्टरों ने कार्यभार ग्रहण किया है। सीएमएस राज कमल चौरसिया ने डॉ. भाष्कर प्रसाद, डॉ. सोहन स्वरूप शर्मा, डॉ. मनीष कुमार केसरवानी, डॉ. अद्वेत प्रताप सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आफताब रजा व डॉ. शिवराम मिश्र को बिना पूर्व सूचना के छह जून को गैरहाजिर रहने पर एक दिन का वेतन रोकते हुए पत्र जारी कर दो दिन के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें