फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बेगमपुरा के स्लीपर कोच में सीट को लेकर भिड़े दो यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार को स्लीपर कोच में सफर कर रहे दो यात्रियों में सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। सुल्तानपुर स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद जीआरपी ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन



जम्मूतवी से वाराणसी के बीच चलने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को दिन में करीब 12 बजे सुल्तानपुर स्टेशन पहुंची। निहालगढ़ से ट्रेन के छूटने के बाद जीआरपी को सूचना मिली कि स्लीपर कोच में सीट पर बैठने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया है। यह सूचना कंट्रोल रूम से भी प्रसारित की गई। ट्रेन के सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचने के बाद जीआरपी उक्त स्लीपर कोच में पहुंची।


वहां मौजूद दोनों पक्षों ने अपना-अपना पक्ष बताया। जीआरपी ने दोनों को समझा-बुझाकर सीट पर बैठने की व्यवस्था कराकर मामला निपटाया। इसके बाद ट्रेन करीब 12.10 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि इस मामले में किसी भी यात्री ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें