फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने तलब किया निजी अस्पतालों का ब्यौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पतालों में होने वाले प्रसव, टीकाकरण तथा क्षय रोग के इलाज की सूचना एकत्र करेगा। सीएमओ ने सभी सीएचसी अधीक्षक को पत्र जारी कर निजी अस्पताल संचालकों के साथ बैठक कर उनसे वर्ष 2018-19 में उपचारित मरीजों की संख्या, पैदा हुए नवजात का वजन तथा लिंग आदि का विवरण तलब किया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा है कि एकत्र विवरण को एचएमआईएस पोर्टल पर अपलोड करते हुए इसकी सूचना उनके कार्यालय को भी दी जाए।
सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने समस्त सीएचसी अधीक्षकों को पत्र जारी कर उनके क्षेत्र में संचालित निजी अस्पताल संचालकों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया है।
बैठक में निजी अस्पतालों में वर्ष 2018-19 में कराए गए प्रसव, टीकाकरण, क्षय रोग आदि का संपूर्ण विवरण एकत्र करने का निर्देश दिया गया है।
सीएमओ ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों, उनको लगने वाले टीके तथा क्षय रोग के मरीजों की सूचना तो विभाग के पास रहती है लेकिन निजी अस्पतालों से जुड़ी यह सूचनाएं नहीं मिलने से सही संख्या सामने नहीं आ पाती है।
विज्ञापन

भारत सरकार ने सरकारी के साथ निजी अस्पतालों से जुड़ा संपूर्ण डेटा एकत्र करने का निर्देश दिया है। इसलिए सभी सीएचसी अधीक्षकों को ऐसे अस्पताल संचालकों के साथ बैठक कर रिपोर्ट एकत्र करने को कहा गया है।
पत्र में सभी को प्रसव कराए गए बच्चों का वजन, लिंग, क्षय रोगियों का विवरण एकत्र करने को कहा गया है। यह भी कहा है कि सभी निजी अस्पताल संचालक प्रसव कराने वाली महिला के खून की अनिवार्य रूप से जांच करने के अलावा उन्हें बच्चे के जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान कराने के लिए प्रेरित करें।
सीएमओ ने एकत्र रिपोर्ट एचएमआईएस पोर्टल पर अपलोड करते हुए हार्ड कॉपी उनके कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश अधीक्षकों को दिया है। कार्य में लापरवाही बरते जाने पर संबंधित अधीक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें