फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आभा सैचुरेशन में जिला प्रदेश में अव्वल, सीएमओ सम्मानित

Thu, 08 Oct 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
आभा सैचुरेशन में प्रदेश में प्रथम आने पर सम्मानित किए गए सुल्तानपुर सीएमओ। (बाएं)। स्रोत- स्वास
विज्ञापन
अमहट। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा सैचुरेशन में जिले ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जनसंख्या के अनुपात में आभा निर्माण का लक्ष्य बेहतर ढंग से पूरा करने पर बुधवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ‘आयुष्मान संवाद’ कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. भारत भूषण को सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के आठ वर्ष और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के पांच वर्ष पूरे होने पर डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धियों पर चर्चा हुई। राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सीएमओ ने उपलब्धि का श्रेय जिले की स्वास्थ्य टीम को दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, आशा और एएनएम ने मिलकर आभा बनाने का अभियान चलाया। आभा यानी आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट 14 अंकों की विशिष्ट डिजिटल स्वास्थ्य पहचान है। इसके माध्यम से जांच रिपोर्ट, चिकित्सकीय पर्चे और उपचार संबंधी जानकारी सुरक्षित रखी जा सकती है। नागरिक की सहमति से रिकॉर्ड संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों के साथ साझा भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें