फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी के चलते शुरू नहीं हुआ क्लस्टर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए जिले में एक जुलाई से शुरू होने वाला क्लस्टर अभियान वैक्सीन की कमी कारण शुरू नहीं किया जा सका। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो दो से तीन दिन में केंद्र से पर्याप्त वैक्सीन मिलने के बाद अभियान की शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन

टीकाकरण में तेजी लाने के लिए एक जुलाई से स्वास्थ्य विभाग ने कलस्टर अभियान शुरू करने का निर्णय लिया था। अभियान के तहत 18 साल से ऊपर के लोगों पर स्वास्थ्य विभाग विशेष फोकस कर रहा है।
अभियान में 12 लाख 14 हजार 376 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र से पर्याप्त वैक्सीन नहीं मिलने के कारण बृहस्पतिवार से कलस्टर अभियान शुरू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

पूर्व में हो रहे टीकाकरण के तहत ही लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने केंद्र से दो से तीन दिन में पर्याप्त वैक्सीन मिलने पर अभियान शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें