फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर लिपिक निलंबित

Fri, 30 Sep 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना व दायित्वों में लापरवाही कलेक्ट्रेट कार्यालय में तैनात न्यायिक लिपिक को भारी पड़ी। डीएम ने लिपिक को निलंबित करते हुए उससे सात दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है। जारी आदेश में जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय ने बीते 19 सितंबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय में तैनात न्यायिक लिपिक सुभाष को किसी मामले में शासन को एक पत्र भेजने को कहा था। डीएम की ओर से आदेश जारी होने के बावजूद लिपिक ने शासन को पत्र नहीं भेजा।

इसकी जानकारी मिलने के बाद नाराज डीएम ने आदेश की अवहेलना व दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नहीं करने के आरोप में न्यायिक लिपिक सुभाष को सस्पेेंड करते हुए उससे सात दिन में जवाब एडीएम कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन


डीएम ने एडीएम से कहा कि जवाब संतोषजनक नहीं होने की स्थिति में लिपिक के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई शुरू की जाए। डीएम का आदेश सार्वजनिक होने के बाद कलेक्ट्रेट कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें