फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती मित्रों ने की सीताकुंड धाम की साफ-सफाई

विज्ञापन
सीताकुंड घाट की साफ-सफाई करते समाजसेवी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोमती मित्र मंडल के तत्वावधान में रविवार को शहर के सीताकुंड घाट पर साप्ताहिक श्रमदान का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों व सदस्यों ने कड़ी धूप की परवाह न करते हुए पूरे धाम परिसर को साफ-सुथरा किया। संगठन के मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी के मुताबिक 12 वर्षों से लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। रविवार का साप्ताहिक श्रमदान प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन के अनुपस्थित रहने पर पदाधिकारी संत कुमार प्रधान व राजेश पाठक के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें