फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ताजिया जुलूस में बाजा बजाने पर दो पक्षों में झड़प

Wed, 24 Jun 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। शिवगढ़ थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत खजुरी और दिलावलपुर में मंगलवार को मुहर्रम के सातवें दिन ताजिया जुलूस के दौरान बाजा बजाने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जुलूस को आगे रवाना कराया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार शाम को दिलावलपुर तकिया से जुड़े लोग मुहर्रम के अवसर पर ताजिया लेकर जुलूस निकाल रहे थे। जुलूस के दौरान बाजा बजाने को लेकर दिलावलपुर और खजुरी गांव के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दिलावलपुर निवासी मोहम्मद अंसार पुत्र सम्मीर, हाफिज पुत्र अव्वली और कल्लू पुत्र छगई की खजुरी निवासी मुकीम और जब्बार से कहासुनी के बाद झड़प हो गई। दोनों पक्षों के समर्थक मौके पर पहुंच गए और विवाद बढ़ने लगा।
शिवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति संभाली। सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि जुलूस के दौरान कुछ विवाद हुआ था, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत करा दिया। जुलूस को सकुशल गंतव्य तक पहुंचाया गया है। मौके पर पुलिस तैनात है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें