फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मिश्रपुर पुरैना और लोहरामऊ की भूमि पर बनेगा दीवानी न्यायालय

Thu, 09 Jan 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
निरीक्षण करते न्यायिक अ​धिकारी
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। दीवानी अदालत का नया भवन लखनऊ-वाराणसी हाईवे किनारे भदैंया के मिश्रपुर पुरैना और लोहरामऊ गांव की संयुक्त भूमि पर बनाया जाएगा। हाईकोर्ट के आदेश पर करीब 14 हेक्टेयर जमीन किसानों से अधिग्रहीत की जाएगी। बुधवार को प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारियों की टीम ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन

सालभर पहले राजस्व टीम ने भदैंया विकास खंड व लंभुआ तहसील के मिश्रपुर पुरैना और सदर तहसील के लोहरामऊ की 14 हेक्टेयर भूमि को दीवानी न्यायालय के लिए प्रस्तावित किया था। बुधवार शाम जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ल ने अधीनस्थ अधिकारियों तथा मुख्य राजस्व अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी लंभुआ मंजुल मयंक के साथ दोनों गांवों का मौका मुआयना किया। एसडीएम लंभुआ मंजुल मयंक ने बताया कि हाल ही में संबंधित ग्राम पंचायत की जमीन के बैनामे पर रोक लगा दी गई है।
शहर को जाम से मिलेगी निजात
शहर के सिविल लाइंस में संचालित दीवानी न्यायालय में वादकारियों व अदालत की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसे शहर से बाहर ले जाने की कवायद हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू की गई है। लोगों को जाम से भी निजात मिलेगी। मिश्रपुर पुरैना और लोहरामऊ के आसपास के लोगों को परोक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे। किसानों ने भी यहां दीवानी न्यायालय बनने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें