फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर बंद होने से जाम से जूझ रहा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गभड़िया फ्लाईओवर पर चल रहे मरम्मत कार्य से दिन-रात शहर जाम से जूझ रहा है। फ्लाईओवर पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण बच्चे समय से स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। स्कूल बसों को काफी घूमकर जाना पड़ रहा है। रास्ते में जाम की परेशानी अलग से उठानी पड़ रही है। वाहनों का सारा दबाव प्रयागराज मार्ग की तरफ होने से शहर दिनभर जाम से जूझ रहा है।
विज्ञापन

गभड़िया फ्लाईओवर पर चल रहा मरम्मत कार्य लगातार छठे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। फ्लाईओवर पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही बंद होने से पहले दिन से शुरू हुई जाम की समस्या बरकरार है। सुबह करीब नौ बजे से ही पयागीपुर से लेकर अमहट व वाराणसी मार्ग पर बाईपास तक भीषण जाम लग जाता है।
अमहट से लेकर वाराणसी मार्ग के बाईपास तक फोरलेन निर्माणाधीन होने की वजह से उस रूट पर पहले से ही समस्या है। अब उसी रूट पर लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी की तरफ से आने-जाने वाले वाहनों का दबाव है। अमहट से लेकर पयागीपुर तक दिन-रात जाम लगा रहता है। गभड़िया फ्लाईओवर के पार कई बड़े स्कूल हैं। इन दिनों स्कूलों में परीक्षाएं भी चल रही हैं। स्कूली वाहन सैकड़ों बच्चों को लेकर रोज इसी रूट से आते-जाते थे। फ्लाईओवर बंद होने से बसों को काफी घूमकर आना-जाना पड़ रहा है। ऊपर से वाहन शहर में जाम में भी फंस रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में बच्चे समय से स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। कुछ अभिभावक अपने बच्चों को बाइक से स्कूल पहुंचा रहे हैं। लखनऊ की तरफ निकलने वाली कुछ रोडवेज बसें कुड़वार मार्ग से गुजर रही हैं। इससे लोगों का समय भी बर्बाद हो रहा है। पीडब्ल्यूडी की ओर लगाए गए कर्मचारियों ने तकरीबन एक लेन का एक्सटेंशन जॉइंट खाली कर दिया है। अधिकारियों का दावा है कि दिन-रात मरम्मत कार्य चल रहा है। समय अवधि में मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें