फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से कराह उठा शहर, एसपी ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है। लगातार तीसरे दिन बुधवार को शहर में भीषण जाम लगा। शहर के गोलाघाट से पयागीपुर और अमहट से रोडवेज तक लगे जाम से लोग कराह उठे। इस दौरान वाहन रेंगते नजर आए। जाम को नियंत्रित करने के लिए एसपी को कमान संभालनी पड़ी। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या बढ़ती ही जा रही है। जाम पर नियं त्रण के लिए जिला व पुलिस प्रशासन ने कई बार जमीनी स्तर पर निस्तारण की पहल की लेकिन कुछ खास बदलाव नहीं हो सका। अतिक्रमण हटाने बाद फिर सड़क की पटरी पर लोग काबिज हो गए। पुलिस ने रास्तों को वन-वे करने की कोशिश भी की।
कुछ दिनों तक इसका असर भी दिखा लेकिन फिर हालात पहले जैसे हो गए। शहर में लगातार तीसरे दिन बुधवार को भीषण जाम की स्थिति रही। जाम से हालात बदतर हो गए। शहर के गोलाघाट, दीवानी चौराहा, तिकोनिया पार्क, डाकखाना चौराहा, बाधमंडी, दरियापुर और पयागीपुर तक सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए।
विज्ञापन

यही हाल अमहट से लेकर गभड़िया, सब्जी मंडी, जिला अस्पताल चौराहा, कोतवाली नगर से लेकर रोडवेज तक का रहा। दो पहिया से लेकर चार पहिया तक सभी वाहन रेंगते नजर आए। जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी रहीं। जाम में फंसे लोगों को निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
एसपी शिवहरी मीणा ने स्थिति को बहाल कराने के लिए मोर्चा संभाला। एसपी की निगरानी में पुलिस टीम ने शहर के रोडवेज और जिला अस्पताल चौराहे के पास एक-एक करके वाहनों का जाम से निकाला। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुल सका। हालांकि देर शाम तक बीच-बीच में जाम फिर लगता रहा। फिलहाल एकादशी का त्योहार व सहालग भी भीड़भाड़ की अहम वजह रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें