फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएससीई : 10वीं में कार्तिकेय को 98.2 प्रतिशत अंक, बने जिला टॉपर

Thu, 01 May 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 खु​शियां मनाते गुरु चरन कौर प​ब्लिक स्कूल के बच्चे व ​शिक्षक
विज्ञापन
सुल्तानपुर। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के नतीजे बुधवार को घोषित हुए। जिसमें जिले के गुरुचरन कौर पब्लिक स्कूल के 10 वीं के छात्र कार्तिकेय अग्रहरि ने जिले में अव्वल रहे। उन्हें 98.2 प्रतिशत अंक मिला।
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर मोहित यादव रहे, उन्हें 97.00 प्रतिशत अंक मिले। तीसरे स्थान पर अंशिका ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा चौथे स्थान पर 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ सेजल वर्मा और पांचवें पर 94.00 प्रतिशत अंकों के साथ विविधा बरनवाल ने टॉप फाइव में स्थान बनाया। ये सभी बच्चे गुरुचरन कौर पब्लिक स्कूल के हैं।

जिले में सीआईएससीई से तीन विद्यालय संचालित हैं। सभी विद्यालय 10 वीं तक ही संचालित हैं। इनमें शहर के गुरुचरन कौर पब्लिक स्कूल सिविल लाइन, मॉडर्न पब्लिक स्कूल गभड़िया व सेंट जॉन्स कांवेंट स्कूल पारा बाजार गनापुर बल्दीराय शामिल हैं। परीक्षा परिणाम में गुरुचरन कौर पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी। टॉप फाइव के सभी छात्र यहीं के हैं। माॅडर्न पब्लिक स्कूल के ऋषि वर्मा ने 88.00 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

इसी तरह सेंट जॉन्स कांवेंट स्कूल, पारा गनापुर बल्दीराय के शिवानी यादव ने 87.00 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है। नतीजे घोषित होने के बाद बच्चों में सफलता मिलने की खुशी साफ दिख रही थी। स्कूल पहुंचकर बच्चों ने शिक्षकों के साथ खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें