सुल्तानपुर। चांदा क्षेत्र के टाउन एरिया कोइरीपुर निवासी मोहम्मद आसिफ की पंतनगर बाजार में मोबाइल फोन की दुकान है। बुधवार रात खिड़की के रास्ते दुकान में दाखिल हुए चोर मोबाइल सेट के साथ ही अन्य सामान उठा ले गए। बृहस्पतिवार सुबह आसिफ दुकान का शटर खोलकर अंदर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। आसिफ के मुताबिक चोरी हुए मोबाइल फोन की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। सूचना मिलने पर पहुंचे चांदा कोतवाल चंद्रभान यादव ने फॉरेंसिक टीम के साथ निरीक्षण किया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।