सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र के मैंधन गांव के रहने वाले गल्ला व्यवसायी दिनेश कुमार सिंह बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजेदियरा चौराहे से बाइक से जा रहे थे। दियरा-बगियागांव मार्ग पर स्थित मलवा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवर टेक कर असलहे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में दिनेश सिंह बाल-बाल बच गए। दिनेश ने इसकी सूचना यूपी 112 को दी। सूचना मिलते ही जयसिंहपुर कोतवाल बेचू सिंह यादव मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। दिनेश ने पुलिस को बताया कि हमला करने वाले बदमाशों में से एक युवक उनके गांव का है।