सुल्तानपुर। दूबेपुर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रमैयापुर के वार्षिकोत्सव में सोमवार को बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बलदेव प्रसाद यादव और विशिष्ट अतिथि अजय सिंह ने देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
वार्षिकोत्सव में अभिभावक भी शामिल हुए। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया।