फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया पीड़ित बच्चों से  खचाखच भरा चिल्ड्रेन वार्ड

Mon, 22 May 2017 10:20 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीषण गर्मी में संक्रामक बीमारियों ने पांव पसार लिए हैं। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी-पीएचसी तक में डायरिया व बुखार से पीड़ित मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। हालत यह है कि जिला अस्पताल के सभी बेड मरीजों से भरे हैं। ‘अमर उजाला’ ने जिला अस्पताल का जायजा लिया तो मरीज व तीमारदार बेहाल नजर आए। भीषण गर्मी में संक्रामक बीमारियों ने पांव पसार लिए हैं।
विज्ञापन


बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग रोजाना पेट दर्द, उल्टी-दस्त, तेज बुखार से पीड़ित होकर जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों में ज्यादा संख्या बच्चों की है। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड से लेकर जनरल वार्ड तक में बेड खचाखच भरे हैं। मोतिगरपुर कस्बा निवासी प्रेम कुमार (38), अखंडनगर बाजार निवासी स्वामी प्रसाद (40), शंभूदयाल (21), बरौंसा निवासी अजय (9), शुभम (5), गोसाईगंज कस्बा निवासी मालती देवी (38), श्यामकली (42), विवेक नगर की चांदनी (2), रेखा (5), अन्नू (8) समेत कई लोग डायरिया से पीड़ित होकर जिला अस्पताल में भर्ती हैं। जिला अस्पताल में पीड़ित मरीजों का उपचार किया जा रहा है।       
                                            
सुल्तानपुर। सीएमएस डॉ. जलालुद्दीन ने बताया कि मौजूदा समय में अधिकतर लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों की पूरी व्यवस्था है। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सकों को निर्देश दिया गया है कि जो भी मरीज डायरिया से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंचे उन्हें तत्काल भर्ती किया जाए।                         
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें