फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: परिषदीय स्कूलों के बच्चे पढ़ेंगे स्वच्छता का पाठ

Fri, 28 Nov 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाएगा। बच्चों को स्वच्छता और सफाई के प्रति प्रेरित करने के लिए स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में पीएमश्री स्कूलों को रखा गया है, इसके बाद सभी विद्यालयों में पखवाड़ा आयोजित होगा।
विज्ञापन

जिला समन्वयक श्याम यादव ने बताया कि जिले में कुल 2069 परिषदीय एवं कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में शिक्षा के साथ बच्चों को स्वच्छता, साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना विभाग की प्राथमिकता है। पखवाड़े के दौरान विद्यालयों में स्वच्छता शपथ दिलाई जाएगी। स्वच्छता जागरूकता रैलियां, ग्रीन स्कूल मुहिम, सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम, हाथ धुलाई गतिविधि, व्यक्तिगत स्वच्छता सत्र तथा स्वच्छ विद्यालय प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही स्वच्छता कार्यकलाप दिवस मनाकर बच्चों को आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया जाएगा।
आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं
बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि विद्यालयों में साफ-सुथरे परिसर और स्वच्छ शौचालय विषय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन, स्लोगन प्रतियोगिता, कविता लेखन, पेंटिंग, भाषण, प्रश्नोत्तरी और मॉडल निर्माण जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में स्वच्छता के महत्व को समझाने के साथ उनके रचनात्मक कौशल को बढ़ावा दिया जाएगा। सभी गतिविधियों के उपरांत मेधावी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तिथि शीघ्र ही जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें