फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बच्चों ने सुनी परीक्षा पे चर्चा, दूर हुईं मन की तमाम उलझनें

Fri, 06 Feb 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
श्री विश्वनाथ इंटरमीडिएट काॅलेज कलान में परीक्षा पे चर्चा का लाइव प्रसारण देखते विद्यार्थी।  
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परीक्षा पे चर्चा के दौरान शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से सीधा संवाद किया। उन्होंने परीक्षा के तनाव, पढ़ाई में ध्यान, मोबाइल डिस्ट्रैक्शन और कॅरिअर को लेकर छात्रों के सवालों के सरल जवाब दिए। जिले में 25 राजकीय सहित निजी कॉलेजों में बच्चों को लाइव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

शहर के जीआईसी में जिला विद्यालय निरीक्षण सूर्यप्रकाश सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटाशंकर यादव व कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक अखिलेश पांडेय के साथ लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने परीक्षा को लेकर होने वाले तनाव, दबाव और डर पर खुलकर बात की और विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।
छात्र राजकमल ने बताया कि परीक्षा से पहले छात्रों का मनोबल बढ़ाने वाला कार्यक्रम था। इसको सुनकर परीक्षार्थियों का मनोबल बढ़ा है। विद्यार्थियों के लिए प्रधानमंत्री की बताई बातें टाइम मैनेजमेंट और कॅरिअर से जुड़े सवाल को साफ सरल और प्रेरणादायक जवाब सुनकर अच्छा लगा।
विज्ञापन


छात्रा रंजना ने बताया कि प्रधानमंत्री ने परीक्षा को बोझ ना समझने की सलाह दी। पीएम ने कहा कि डर तब पैदा होता है जब हम परीक्षा को जीवन का सबसे बड़ा मुद्दा मान लेते हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल खुद को परखने का माध्यम है, इसे बोझ न बनाएं। पढ़ाई के समय फोन को दूर रखने और छोटे समय के लक्ष्य बनाकर पढ़ने की दी गई सलाह अच्छी लगी। छात्र अनिल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने गेमिंग पर छात्रों से कहा कि सिर्फ इसलिए समय बर्बाद न करें क्योंकि भारत में इंटरनेट सस्ता है।

पीएम ने छात्रों को सलाह दी कि बेहतर क्वालिटी की गेमिंग चुनकर अपनी एक्सपर्टीज खोजने की कोशिश करनी चाहिए, जिससे हम सब प्रेरित हुए हैं। छात्रा शिखा ने बताया कि टाइम मैनेजमेंट को पीएम मोदी की दी गई सलाह अच्छी लगी। उन्होंने एक छात्रा के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि समय की कमी नहीं होती, सही योजना की कमी होती है। पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों की तुलना दूसरों से करना गलत है। हर छात्र की क्षमता अलग होती है और अभिभावकों को बच्चों पर भरोसा रखना चाहिए। ये बातें विद्यार्थियों को बहुत अच्छी लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें