फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पर्यावरण के प्रति जागरूक हुए बच्चे, गौरैया बचाने का लिया संकल्प

Mon, 16 Mar 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
14. दूबेपुर के प्राथमिक विद्यालय तमेहड़ी में कटका क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करत
विज्ञापन
दूबेपुर। कटका क्लब सामाजिक संस्था की ओर से सोमवार को प्राथमिक विद्यालय तमेहड़ी में ‘गौरैया आओ मेरे देश’ अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को गौरैया और अन्य पक्षियों के संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन




मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि आधुनिक शहरीकरण और मानवीय स्वार्थ के कारण कभी घर-आंगन में चहचहाने वाली गौरैया आज विलुप्त होती जा रही है। पहले यह पक्षी हर घर की छत और मुंडेर पर दिखाई देती थी, लेकिन अब इसकी मधुर आवाज सुनने को नहीं मिल रही है। प्रधानाध्यापिका सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि गौरैया के अस्तित्व पर संकट पर्यावरण के लिए भी चिंता का विषय है। इसलिए इनके संरक्षण के लिए दाना-पानी और सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना जरूरी है। संस्था के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र ने सभी से पक्षियों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदीप उपाध्याय, सुषमा सिंह, अरविंद कुमार, संतोष कुमारी, राजकुमारी, शीला कुमारी, मोनू यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बृजेंद्र मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें