फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेले पर बैठा मासूम नहर में गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के बनौटा गांव निवासी बसंतराम का आठ वर्षीय बेटा कार्तिक मंगलवार की सुबह अपने बाबा खियाली के साथ ठेला लेकर नहर से मिट्टी लाने के लिए निकला था।
विज्ञापन

नहर के पास कार्तिक अचानक ठेले के साथ नहर में चला गया। बाबा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए लेकिन तब कार्तिक पानी के तेज बहाव में बह गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर में पानी की आपूर्ति बंद कराने के बाद गोताखोरों को नहर में उतारा। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद कार्तिक को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें