फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नहाते समय गोमती में बच्चा डूबा, मौत

Thu, 05 Jun 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। करोमी गांव के पास मंगलवार देर शाम गोमती नदी में एक बालक डूब गया। उसे बचाने के लिए चचेरी बहन ने नदी में छलांग लगा दी। पास खड़े मछुआरों ने बहन को बचा लिया, लेकिन भाई ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

करोमी के खलवा का पुरवा निवासी बाबू का पुत्र जाहिद (07) मंगलवार को अपने दादा रईस अहमद के साथ नदी किनारे बकरी चराने गया था। दादा के साथ वह वापस घर आ गया था। देर शाम जाहिद फिर अपनी चचेरी बहन खुशबू (09) के साथ दोबारा नदी की तरफ चला गया। वहां नहाते समय नदी में डूब गया। चचेरी बहन ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी।
मछुआरों ने खुशबू को बचा लिया। नदी में डूबे जाहिद का पता नहीं चल सका। गोताखोरों की मदद से जाहिद को नदी से निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने गांव में ही जाहिद के शव को दफन करवा दिया। उसकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है। कोतवाली देहात के इंस्पेक्टर अखंडदेव मिश्र ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें