गोपालपुर गांव में डायरिया से पीड़ित एक बच्चे को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कर दो दिनों से इलाज किया जाता रहा। बृहस्पतिवार की सुबह बच्चे की हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। परिवारीजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी मुंशीराम का चार वर्षीय बेटा रविशंकर दो दिन पहले डायरिया से पीड़ित था। परिवारीजनों ने उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
बृहस्पतिवार की सुबह जब रविशंकर की हालत ज्यादा बिगड़ गई तो चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। परिवारीजन रविशंकर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। रविशंकर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।