सुल्तानपुर। जिले के अलीगंज निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस में राजभवन पर तैनात मुख्य आरक्षी लाल बिहारी ने एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 5 से 9 नवंबर तक चेन्नई में आयोजित हुई थी।
इसमें 29 देशों के दिग्गज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। लाल बिहारी ने तीन किलोमीटर ट्रिपल चेस स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत को मेडल दिलाया।