फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्स एप पर केमेस्ट्री का पर्चा आउट

Sat, 01 Apr 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अवध विश्वविद्यालय की बीएससी द्वितीय वर्ष के रसायन विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा शुरू होने के तीन घंटे पहले ही पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हस्तलिखित पेपर की प्रमाणिकता पर पहले तो विश्वास नहीं हुआ लेकिन जब दो बजे प्रश्नपत्रों के सील्ड पैकेट खोले गए तो पर्चा आउट होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


मामले से केएनआईपीएसएस के प्राचार्य ने विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को अवगत कराया। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में शनिवार को दूसरी पाली में बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की रसायन विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र (इन ऑर्गेनिक केमेस्ट्री) की परीक्षा थी।

सुबह 11 बजे से ही परीक्षा का हस्तलिखित प्रश्नपत्र परीक्षार्थियों के मोबाइल पर वायरल हो गया था। तीन घंटे बाद दो बजे से जब परीक्षा शुरू हुई तो पेपर आउट होने की पुष्टि हो गई। सोशल मीडिया पर तीन घंटे पूर्व वायरल हुए हस्तलिखित प्रश्नपत्र में दिए गए सभी प्रश्न वास्तविक प्रश्नपत्र से मेल खा रहे हैं।
विज्ञापन


मामले का खुलासा होने पर कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के प्राचार्य डॉ. एके श्रीवास्तव ने पर्चा आउट होने की सूचना तत्काल फोन से परीक्षा नियंत्रक एसएल पाल को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें