फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्रतापगढ़ के काजू व्यापारी से हुई टप्पेबाजी का खुलासा, दो गिरफ्तार

Fri, 08 Mar 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। शहर से सटे अहिमाने बाजार के पास आटो से घर जा रहे प्रतापगढ़ के काजू व्यापारी की जेब से रविवार को टप्पेबाजों ने 35 हजार रुपये उड़ा दिए थे। इस वारदात का बृहस्पतिवार को खुलासा करते हुए पुलिस नेे दो युवकों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से एक बाइक, चोरी के 10,580 रुपये, असलहा, कारतूस व गांजा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के चौक निवासी व्यापारी विपिन कुमार रविवार को शाहगंज सुलतानपुर से काजू व जीरा बेचकर पैसा लेकर ऑटो से प्रतापगढ़ अपने घर वापस ज रहा था। रास्ते में पयागीपुर चौराहे से एक व्यक्ति उनके बगल में बैठा और अहिमाने बाजार से पहले उतर गया। उसके जाने के बाद विपिन ने अपनी जेब देखी तो उसमें रखे 35 हजार रुपये गायब थे। विपिन कुमार की तहरीर पर सोमवार को कोतवाली देहात थाने में केस दर्ज किया गया।
बृहस्पतिवार को कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने दोपहर में शंभूगंज मोड़ बिकवाजितपुर गांव के पास से बाइक सवार अब्दुल बिलाल निवासी दरियापुर थाना कोतवाली नगर व सलमान निवासी कजियाना मोहल्ला थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ को पकड़ा। तलाशी में अब्दुल बिलाल के पास से एक 32 बोर की पिस्टल, तीन कारतूस व 5,500 रुपये बरामद हुए। सलमान के पास से तलाशी में 12 बोर का एक असलहा, दो कारतूस व 5,080 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि उनके पास से कुल 10,580 रुपये मिले हैं। बाकी रुपये उन्होंने खर्च कर दिए थे। आरोपियों के पास से एक बाइक से 460 ग्राम गांजा भी बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक श्री श्याम सुंदर ने बताया किउनको पकड़ने में उप निरीक्षक मो. तनवीर खान, विनय कुमार सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें