फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एसयूवी ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

Fri, 08 Mar 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर बजरंगनगर के पास बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। महिला के गोद में मौजूद छह माह का मासूम बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


करौंदीकला थाना क्षेत्र के बहाउद्दीपुर गांव निवासी संजय (25) पत्नी प्रियंका (22) को लेकर बाइक से बृहस्पतिवार दोपहर घर से कादीपुर की तरफ जा रहे थे। प्रियंका की गोद में उनका छह माह का बच्चा भी था। बाइक सवार दंपती कादीपुर कोतवाली के बजरंग नगर के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक को सामने से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की जानकारी होने पर बड़ी संंख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों की जानकारी पर पहुंची कादीपुर पुलिस ने निजी वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर पहुंचाया। स्थानीय लोगों के अनुसार कादीपुर सीएचसी से एंबुलेंस नहीं पहुंची थी। घायलों को काफी देर बाद डॉक्टर केंद्र के अंदर इलाज के लिए ले गए। वहां पर प्रियंका को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति संजय को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कादीपुर कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
कादीपुर। कोतवाली कादीपुर के मुड़िला बाजार-जंगी रोड के बीच बुधवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार श्याम नारायण वर्मा गुड्डू (35) निवासी टैनी हसनपुर, मलिकपुर कोतवाली कादीपुर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान उनके जेब में मिले आधार कार्ड से की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक श्याम कोतवाली कादीपुर के सरैया बाजार में फर्नीचर की दुकान चलाते थे। वे दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें