फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सोमनाथ भारती के केस में नहीं बन पाया चार्ज

Fri, 10 Apr 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे मामले में चार्ज पर सुनवाई के लिए शुक्रवार की तारीख तय रही। इस मामले में सोमनाथ भारती तकनीकी कमी की वजह से लिंक के माध्यम से जुड़ नहीं सके, जिससे चार्ज बनने की कार्यवाही बाधित रही। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 20 अप्रैल की तारीख तय की है।
विज्ञापन

अमेठी के जगदीशपुर थाने के हरपालपुर गांव के रहने वाले सोभनाथ साहू ने नौ जनवरी 2021 की घटना बताते हुए आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ विवादित टिप्पणी के आरोप में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें