फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पुष्प वाटिका में गूंजे राम-सीता विवाह के जयकारे

Thu, 11 Jun 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के शास्त्रीनगर पुलिस चौकी स्थित शिव मंदिर परिसर में चल रही श्रीराम कथा में बुधवार को पुष्प वाटिका और सीता-राम विवाह प्रसंग का वर्णन किया गया। प्रवाचक सीता देवी ने श्रद्धालुओं को कथा सुनाकर भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने जनकपुरी में प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, मुनि विश्वामित्र के आगमन, पुष्प वाटिका में लीलाओं का मार्मिक वर्णन किया। भजनों के माध्यम से मिथिला की छटा और प्रभु के दिव्य स्वरूप का चित्रण कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। प्रवाचक ने धनुष यज्ञ और भगवान श्रीराम की ओर से शिव धनुष भंग किए जाने का प्रसंग सुनाया। इसके बाद सीता-राम विवाहोत्सव का वर्णन होते ही मंदिर परिसर जयघोषों से गूंज उठा। कथा के समापन पर मुख्य यजमान विजय सिंह रघुवंशी ने व्यास पीठ की आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें