फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जय श्री राम के उद्घोष से प्राप्त होती है नई ऊर्जा

Sun, 15 Mar 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर। कस्बे के एक निजी मैरिज लॉन में शनिवार को महा प्रसाद वितरण कार्यक्रम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने हिस्सा लिया। द्वादश ज्योतिर्लिंग पशुपतिनाथ व मानसरोवर के दर्शन के बाद आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि जय श्री राम के उद्घोष से नई ऊर्जा प्राप्त होती है। प्रभु राम, भगवान शंकर हमारे आराध्य हैं। विनम्रता ही शिव भक्त का लक्षण है।
विज्ञापन

उन्होंने बिजली विभाग में कराए गए कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि जिले भर में 765 ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कराई गई है। करौंदीकला उपकेंद्र की भी क्षमता 10 केवीए से बढ़ाकर 15 केवीए की गई है। एक नया फीडर बनाया गया है। लोगों की मांग पर उन्होंने कादीपुर में 15 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने की घोषणा की। आयोजक पवन पांडेय ने मंत्री को गदा, मानसरोवर का चित्र, रुद्राक्ष की माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर सुरेंद्र प्रताप सिंह, विजय त्रिपाठी, सर्वेश कुमार सिंह, मोहित सिंह, विनोद पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें