फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बदलता मौसम बच्चों को कर रहा बीमार, बालरोग ओपीडी में बढ़ी भीड़

विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज में महिला अस्पताल के बाल रोग विभाग की ओपीडी में लगी भीड़। - फोटो : मेडिकल काॅलेज में महिला अस्पताल के बाल रोग विभाग की ओपीडी में लगी भीड़।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बदलते मौसम के कारण बच्चों में सर्दी, जुकाम, बुखार व अन्य मौसमी संक्रमण बढ़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में बाल रोग विभाग की ओपीडी में बीमार बच्चों की भीड़ बढ़ गई है। चिकित्सक इन्हें दवा देने से पहले जांच करा रहे हैं। साथ ही इस मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। मंगलवार को ओपीडी में 250 बीमार बच्चों को परामर्श दिया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम करन ने बताया कि कमजोर इम्यूनिटी के कारण बच्चे आसानी से वायरल फीवर, सर्दी, जुकाम और अन्य मौसमी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। इस समय सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, निमोनिया से पीड़ित बच्चे अधिक आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बदलते तापमान और नमी के कारण बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो रही है, जिससे संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पांच से 12 साल के बच्चों में डायरिया का खतरा अधिक है।
बच्चे का इलाज कराने आईं शांति ने बताया कि कई दिनों से बुखार नहीं छोड़ रहा है। डॉक्टर को दिखाने के बाद जांच कराई, तो निमोनिया निकला। राधा ने बताया कि नौ साल के बेटे को कई दिनों से उल्टी व दस्त की शिकायत है। जांच कराने के बाद डॉक्टर ने दवा देने के साथ खानपान में परहेज करने की सलाह दी है। चिकित्सक ने बताया कि इस समय बच्चों को गुनगुना पानी पिलाएं, ठंडी चीजों से दूर रखें, घर का तापमान नियंत्रित रखें, सीधी ठंडी हवा से बचाएं। उल्टी-दस्त के दौरान ओआरएस का घोल पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें