फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

Sat, 24 Jan 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कड़ाके की ठंड से लोगों को आखिरकार राहत मिली है। सुबह और शाम को छोड़कर दिन में अब ठंड का एहसास काफी कम हो गया है। शुक्रवार सुबह से ही खिली धूप से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली और तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, मौसम विभाग ने शनिवार को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम से कोहरे ने एक बार फिर असर दिखाना शुरू किया। देखते-देखते आसमान कोहरे के आगोश में आ गया। हालांकि सुबह चार बजे हल्की हवा चलने से कोहरा छंट गया और सुबह ही धूप निकल आई। जिससे सुबह होते ही लोग घरों की छतों, पार्कों और खुले स्थानों पर धूप सेंकने के लिए निकल पड़े। शहर के पर्यावरण पार्क में बच्चों की चहल-पहल देखी गई, जहां वे अपने माता-पिता के साथ झूले का आनंद लेते और क्रिकेट खेलते नजर आए। धूप निकलने से न केवल आम जनजीवन सामान्य हुआ, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आई है। बाजारों में लोग सामान खरीदने निकले।
तापमान में वृद्धि, हवा की गति धीमी : आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी-पूर्वी हवा की गति 1.6 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें