फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रक्षाबंधन पर 85 करोड़ की खरीदारी से चमका बाजार

Sun, 30 Aug 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सराफा शोरूम में जेवर की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रक्षाबंधन पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बाजारों में खरीदारी का उत्साह चरम पर रहा। बहनों के लिए उपहार खरीदने निकले भाइयों ने कपड़े, आभूषण, मोबाइल, मिठाई और गिफ्ट की जमकर खरीदारी की। व्यापारियों के अनुमान के मुताबिक जिलेभर में रक्षाबंधन पर करीब 85 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

सुबह से ही प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी थी। मिठाई की दुकानों पर सबसे अधिक चहल-पहल रही। बहनों को पसंदीदा उपहार देने के लिए भाइयों ने रेडीमेड कपड़े, आभूषण, मोबाइल और आकर्षक गिफ्ट खरीदे। गिफ्ट दुकानों पर चॉकलेट पैक, टेडी, खिलौने और बच्चों के इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की मांग रही। मोबाइल दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। कई लोगों ने बहनों को उपहार देने के लिए नए मोबाइल खरीदे।
सोना-चांदी के दाम अधिक होने के बावजूद सराफा बाजार में अंगूठी, चेन समेत अन्य आभूषणों की खरीदारी हुई। रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं और युवतियों के लिए उपहार चुनते ग्राहक नजर आए। किराना बाजार में भी त्योहार से जुड़ी वस्तुओं की अच्छी बिक्री हुई।
विज्ञापन

सराफा व्यापारी गोपालजी सोनी, कपड़ा व्यवसायी कुलदीप बरनवाल, किराना व्यापारी राजेंद्र अग्रवाल, मिठाई कारोबारी राजन गुप्ता, मोबाइल विक्रेता आनंद पांडेय और राखी विक्रेता जमुना प्रसाद कसौधन ने बताया कि रक्षाबंधन से बाजार को नई रफ्तार मिली। राखी, मिठाई, सराफा, कपड़ा, मोबाइल, गिफ्ट और किराना कारोबार में अच्छी बिक्री हुई।
विज्ञापन

कारोबार का अनुमान (करोड़ रुपये में)
राखी : 5
सराफा : 15
मिठाई : 18
कपड़ा : 12
मोबाइल : 10
गिफ्ट : 7
किराना : 10
अन्य : 8
कुल : 85
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें