फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से खींची चेन

Fri, 02 Jun 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ में मॉर्निंग वॉक पर निकली थी महिला
विज्ञापन

- बाइक सवार तीन बदमाश मौके से फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
लंभुआ (सुलतानपुर)। स्थानीय नगर पंचायत की घनी आबादी में बृहस्पतिवार सुबह बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार तीन बदमाशों ने सड़क पर एक महिला के गले से चेन खींच ली और भाग निकले। इस वारदात से कस्बे में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के बेदूपारा निवासी मिठाई लाल की पत्नी सुमित्रा देवी (55) बृहस्पतिवार को मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। राधा कृष्ण मंदिर के सामने पहले से मौजूद बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन व लॉकेट खींच लिया। जब तक सुमित्रा कुछ समझ पातीं तब तक बदमाश बाइक पर सवार हो लंभुआ बाजार की तरफ भाग निकले थे। वारदात के बाद पीड़िता बेदूपारा बाईपास के पहले मौजूद अपने घर पहुंची। घर पर पहुंचकर उन्होंने आप बीती अपने पति मिठाईलाल को बताई। इस पर उनके पति ने कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। वारदात में शामिल बदमाशों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें