फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: संकल्प यात्रा में लाभार्थियों को दिए गए प्रमाण पत्र

Sun, 31 Dec 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुड़वार (सुल्तानपुर)। विकास खंड क्षेत्र के मुड़वा व संड़ाव में शनिवार को विकसित भारत यात्रा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बीडीओ एसएन सिंह ने कहा कि सरकार गांव व गरीब के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन गांवों में किया जा रहा है। महिलाओं के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी वीपी वर्मा के साथ बीडीओ ने बच्चे का अन्नप्राशन एवं महिला की गोदभराई फल और फूलों से करते हुए जच्चा-बच्चा के दीर्घायु की कामना की।

प्रधान रामबहादुर यादव व एडीओ पंचायत सतीश पाल व एडीओ एजी कृष्णभवन यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना तथा किसान सम्मान के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। एएनएम, आशा बहू, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, स्वयं सहायता समूह, जल जीवन मिशन ने स्टाल लगाकर लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर शिमला पाल, अव्दुल वहीद, दीपक सिंह, सूर्य नारायण निषाद, लल्लन, गंगा यादव व त्रिलोकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें